Back to Top

ब्रेकिंग
09/05/2026
close

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • November 21, 2023

अरुण की जीत ही दिवंगत बड़े वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि, जनता का भरोसा उनके साथ

अरुण की जीत ही दिवंगत बड़े वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि, जनता का भरोसा उनके साथ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर के तीन बार के विधायक और कांग्रेस ने जिनपर भरोसा कर लगातार सातवीं बार मैदान में उतारा, 22 नवंबर को उनका जन्मदिन है। इस चुनाव में एक बार फिर उन्होंने साबित किया कि वे जनता की पहली पसंद हैं। हालांकि चुनाव परिणाम अभी नहीं आए हैं, लेकिन उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। हम बात कर रहे हैं, विधायक अरुण वोरा की। पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के सुपुत्र अरुण में अपने पिता की झलक हर समय नजर आती है। हर समय जनता के बीच रहना, पार्टी के प्रति धैर्य और निष्ठा रखना, उनके व्यवहार में कूट कूटकर भरा है। हर समय लोगों से हंसकर मिलने वाले विधायक अरुण वोरा अपनी सादगी के लिए पूरे प्रदेश में अलग पहचान बनाए हुए हैं। 90 विधानसभा में वे एक मात्र ऐसे विधायक होंगे, जिनकी पहुंच अपने विधानसभा क्षेत्र में एक एक घर तक है। इस बात को वहां का मतदाता भी मानता है। कोई भी घटना, दुर्घटना हो, पारिवारिक कार्यक्रम हो, वोरा लोगों के बीच खड़े नजर आते हैं। हर व्यक्ति उनके इस व्यवहार से परिचित है। इस बात को मानता भी है कि यदि वोरा जी को खबर दी गई तो वे जरूर पहुंचेंगे। अपने इस व्यवहार से उन्होंने शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। राजनीति को एक अलग स्तर पर लाकर खड़े कर दिया है। ताकि दूसरे भी इससे सबक ले सकें।

ऐसा नहीं है कि वोरा का विरोध नहीं है, लेकिन विरोध करने वाले वो लोग हैं, जो अति महत्वाकांक्षी हैं। उन्हें अपने प्रतिष्ठा का लालच है। वोरा उनसे भी सहजता से व्यवहार किया। उनकी गलियां सुनी, उनकी आलोचना झेली। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने उनका खुलकर विरोध किया, लेकिन वोरा के व्यवहार के सामने वे हार गए और उनके साथ हैं। राजनीति में हर किसी को सफलता मिले, यह जरूरी नहीं, लेकिन काम करते रहना चाहिए, इन्हीं विचारों के साथ वोरा फिर मैदान में हैं। अपने आलोचकों की आंखों की वे किरकिरी बने हुए हैं। ये आलोचक वे हैं, जो कभी उनके अपने होने का दंभ भरा करते थे, लेकिन स्वार्थ में उन्होंने इस चुनाव उनके खिलाफ काम किया। हालांकि जनता वोरा के साथ आज भी है।

विरोधी भी उनके मुरीद, प्रदर्शन स्थल तक पहुंच गए

विधायक के व्यवहार से विरोधी भी उनके मुरीद हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा उनके खिलाफ प्रदर्शन करते रही है। वोरा खुद उन प्रदर्शनों में पहुंचे। सहर्ष उनके ज्ञापन लिए, उन समस्याओं का निराकरण कराया, ऐसा एक बार नहीं, कई बार कर चुके हैं। नाराजगी के साथ उनके पास आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को वे शालीनता से सुनते हैं। सामने वाले का गुस्सा शांत कराते हैं और समस्या के निराकरण का प्रयास करते हैं। शहर में पिछले 10 साल में हुए हर विकास कार्य में उनकी अहम भूमिका रही है। हर समय वे शहर की समस्याओं के बीच खड़े नजर आए हैं।

उनका मानना है कि उनके माता पिता के ही संस्कार हैं, जो वे ये सब कर पा रहे हैं। वोरा ने कहा कि उनके पिता माननीय मोतीलाल वोरा हमेशा कहते थे कि जनता ही भगवान है। इस भगवान की हर समय सेवा हमारा दायित्व है। उन्होंने को सिखाया, उसे ही मैं आगे बढ़ा रहा हूं…


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…