• December 1, 2023

शैक्षणिक संस्थान, हेल्थ सेंटर और कोर्ट के 100 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन घोषित किया

शैक्षणिक संस्थान, हेल्थ सेंटर और कोर्ट के 100 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन घोषित किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पी.एस.एल्मा ने उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर द्वारा अन्तरिम आदेश के परिपालन में शिक्षण संस्थाओं की शैक्षणिक गतिविधियों, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए कोलाहल अधिनियम-1985 की धारा 18 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम 2000 में पदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिला बेमेतरा की सीमा के अन्तर्गत सभी शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अन्य न्यायालय और समस्त शासकीय कार्यालय (भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन) क्षेत्र के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया है। इस आशय के आदेश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बेमेतरा से जारी किया था ।
कलेक्टर द्वारा आज जारी ताजा आदेश में स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत परिपेशीय ध्वनि पैमाने की सीमा पृथक- पृथक एरिया (ज़ोन) निर्धारित किया गया है- औद्योगिक क्षेत्र, दिन में 75 डीबी रात के समय 70 डीबी वाणिज्यिक क्षेत्र, दिन के समय 65 डीबी ,रात 55 डीबी, इसी प्रकार आवासीय क्षेत्र में दिन के समय 55 डीबी रात में 45 डीबी और शांति परिक्षेत्र में दिन के समय 50 डीबी और रात के समय 40 डीबी ध्वनि का स्तर होना चाहिए। दिन का समय अर्थात प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे और रात का समय अर्थात रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक है। शांति परिक्षेत्र के कम से कम 100 मीटर दूर तक पटाखे न फोड़ेे जाये । इसी पकार इनसे 100 मीटर दूरी तक प्रेशर हॉर्न या म्यूजिकल हॉन या अन्य किसी भी प्रकार के सांउड एम्लीफायार का उपयोग प्रतिबंधित होगा । आदेश के उल्लंघन पर अधिनियम की धारा 15 के अधीन दण्डनीय होगा । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…