• December 4, 2023

अहंकार की हार, फिर सिद्ध हुआ मतदाता ही सरकार

अहंकार की हार, फिर सिद्ध हुआ मतदाता ही सरकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के विधानसभा चुनाव ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि अहंकार की हार होती है और मतदाता ही सरकार है। इस बात को पिछले चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को सीख दी। इस चुनाव में कांग्रेस को भी सिखा दिया। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को जहां 68 सीट मिली थी, भाजपा को 15 और जनता कांग्रेस को 5 सीट मिली। 2 सीट अन्य के खाते में गई। इस बार नतीजा एकदम से उलट आया। इस बार भाजपा 54, कांग्रेस 35 और एक अन्य के खाते में गई। जनता कांग्रेस और बसपा को एक भी सीट में जीत नहीं मिली। अंहकार का ही नतीजा रहा कि उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित 8 मंत्री चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरूर चुनाव जीत गए, लेकिन उनकी यह जीत भी फीकी रही। सरगुजा की 14सीटों में कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया। बस्तर में 12 में से 8 सीट भाजपा ने जीत लिए।

हार के बाद भी अमित जोगी का कद बढ़ा

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया अमित जोगी भले ही चुनाव हार गए। उनकी पार्टी को एक सीट नहीं मिली। इसके बाद भी उनका कद बढ़ गया है। जिस उद्देश्य से उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा, वह सफल रहा। इसके मायने स्पष्ट हैं, कि अब वे भाजपा को बाहर से समर्थन देंगे, लेकिन सरकार में उनकी पूछ परख बनी रहेगी। इधर कांग्रेस ने हार स्वीकार ली है और हार के कारणों को तलाशना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नए सिरे से रणनीति बनाने का काम भी शुरू हो गया है। आगामी दिनों में पार्टी में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं।


Related News

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने पर बैठे मीडिया कर्मी, लगाया करोड़ों के घोटाले का आरोप

बेमेतरा के हेल्थ विभाग में चल रहा अटैचमेंट का बड़ा खेल, धरने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा जिले के हेल्थ विभाग पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इसे…
शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों ने की शिकायत

शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए गांगपुर के लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए आवेदन, गांगपुर ब  जिला बेमेतरा…
कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब, मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

कुथरेल में सभापति ट्रॉफी के फाइनल में कुथरेल वार्ड-18 ने जीता खिताब,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   ग्राम कुथरेल में आयोजित वार्ड स्तरीय _सभापति ट्रॉफी_ भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन…