• December 7, 2023

परपोड़ा स्कूल की दुर्दशा, कलेक्टर साहब थोड़ी नजरें इधर भी इनायत कर देते

परपोड़ा स्कूल की दुर्दशा, कलेक्टर साहब थोड़ी नजरें इधर भी इनायत कर देते

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

परपोड़ा का सरस्वती स्कूल, जहां बच्चे अपना भविष्य गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके आसपास प्रशासनिक अनदेखी के चलते उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है। स्कूल से लगी जगह पर लगातार कचरा डंप किया जा रहा है। इस कचरे के ढेर में मवेशी मुंह मार रहे हैं। इतना ही नहीं स्कूल के पास की जगह पर जुआरियों ने अपना अड्डा बना लिया है। जहां जमकर नशाखोरी भी हो रही है। लगातार शिकायत के बाद भी कहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव के लोगों ने अब कलेक्टर पीएस एल्मा से गुहार लगाई है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि थोड़ी नजरें इधर भी इनायत करें और कार्रवाई करें। ताकि लोगों का भरोसा शासन और प्रशासन पर बने रहे। नए विधायक दीपेश साहू से भी समस्या को लेकर शिकायत की गई है।

परपोड़ा में अशिक्षा पिछड़ेपन की  बड़ी वजह है। इसके कारण ही रोजगार की कमी है। युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल हैं, लेकिन संसाधनों की कमी और अव्यवस्था ने सब कुछ चौपट कर रखा है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…