• December 8, 2023

सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान में सीएम तय करने पर्यवेक्षक बनाया गया

सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान में सीएम तय करने पर्यवेक्षक बनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राज्यसभा सांसद और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। तीन सदस्यीय टीम में उन्हें जगह दी गई है। उनके अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय महासचिव विनोत तावड़े को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सार्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को तीन सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा को टीम में जगह दी गई है। अगले दो दिनों में उन्हें संभावित नामों से पार्टी हाईकमान को अवगत कराया जाना है।


Related News

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर भारी वस्तु से किया जानलेवा हमला

पुरानी रंजिश एवं विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सिर पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। दिनांक 21.11.2026 को प्रार्थिया पूर्णिमा बंजारे पति कमलेश बंजारे उम्र 31 साल…
महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन के माध्यम से छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश, रेड रिबन क्लब एवं रेडक्रॉस के तत्वावधान में विद्यार्थियों को दी गई संक्रमण, बचाव और उपचार की जानकारी

महानदी स्कूल में एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नाटक एवं गायन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को…
नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना

नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले में औषधीय फसलों के उत्पादन एवं लघु वनोपज संग्रहण से जुड़े…