• December 9, 2023

कांग्रेस के इशारों पर नाचने वाले छग के 30 आईपीएस और आईएएस की सूची दिल्ली भेजी गई, कंपल्सरी रिटायरमेंट देने की तैयारी, शराब घोटाले और सीजी पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच होगी

कांग्रेस के इशारों पर नाचने वाले छग के 30 आईपीएस और आईएएस की सूची दिल्ली भेजी गई, कंपल्सरी रिटायरमेंट देने की तैयारी, शराब घोटाले और सीजी पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच होगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सरकार गठन से पहले ही भाजपा ने कांग्रेस शासन में हुए घोटालों और गड़बड़ियों की जांच तेज कर दी है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 30 ऐसे अफसरों की सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है, जो कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे थे। उन पर भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध काम करने के आरोप हैं। इन अफसरों में आईपीएस और आईएएस दोनों शामिल हैं। इन 30 नामों को अनिवार्य सेवानिवृति दिए जाने की सिफारिश तक कर दी गई है। महकमे के एक बड़े अफसर ने बताया कि भाजपा के एक कद्दावर नेता के कहने पर यह सूची तैयार की गई है। इन अफसरों का भविष्य अब दिल्ली में तय होगा। सरकार गठन के तुरंत बाद इन अफसरों पर निर्णय लिया जाना है। इन अफसरों ने कांग्रेस नेताओं के इशारों पर काम किया। पैसों की उगाही के लिए सलाह दिए। कई भ्रष्टाचार में वे संलिप्त हैं। इसमें पुलिस महकमे के भी अफसर शामिल हैं। इधर 2000 करोड़ के शराब घोटाले और सीजी पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराई जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक छत्तीसगढ़ में सीबीआई की एंट्री पर रोक थी, लेकिन भाजपा के सरकार में आते ही एंट्री मिल गई है। इन दोनों मामलों में जांच की तैयारी है। राज्य सरकार में रहते हुए कई बड़े घोटाले हुए हैं, जिनकी भी जांच आगामी दिनों में सीबीआई करेगी।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…