• December 15, 2023

डॉ. अनिल अग्रवाल की भविष्यवाणियां हर बार सच हो रहीं

डॉ. अनिल अग्रवाल की भविष्यवाणियां हर बार सच हो रहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

​दुर्ग से प्रसिद्ध डॉ. अनिल अग्रवाल की राजनीतिक भविष्यवाणियां पिछले कुछ समय से लगातार सच रही हैं। उन्होंने सारे एक्जी​ट पोल को दरकिनार करते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा 54 सीट लेकर आएगी और कांग्रेस को सिर्फ 34 सीटें मिलेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। यहां तो उन्होंने पहले ही दो डिप्टी सीएम की बात कही थी। छत्तीसगढ़ को पहली बार दो डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव के रूप में मिले। मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा ​था कि इस बार डॉ. रमनसिंह को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा। विष्णु देव साय या ​रेणुका सिंह को जिम्मेदारी दी जाएगी। ​इस बार भी ऐसा ही हुआ। अब उन्होंने कहा है कि अब कांग्रेस ईवीएम को लेकर प्रोपोगेंडा करेगी, पूरे देश में एक माहौल बनाने का प्रयास करेगी। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार तक का प्रयास कर सकती है। उन्होंने कर्नाटक सरकार के भी अस्थिर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव तक अलग प्रकार का नेक्सेस काम करेगा। हालांकि जीत भाजपा की होगी। पहले से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा केंद्र की सत्ता में लौटेगी। डॉक्टर अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भी भविष्यवाणी की थी, उन्होंने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी, लेकिन ममता बैनर्जी चुनाव हार जाएंगी। फिर भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे, हुआ भी ऐसा भी। धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भी वे भविष्यवाणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि देश तेजी से हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। राज्यसभा में भाजपा की सीटें बढ़ने के साथ इस दिशा में भी भाजपा काम करेगी। डॉक्टर अग्रवाल एक कुशल राजनीतिक विश्लेषक के रूप में उभरे हैं। वर्तमान में वे सरकारी सेवा में हैं, जल्द ही सेवानिवृत होने वाले हैं। उनके आगामी दिनों में किसी राजनीतिक पार्टी में प्रवेश के कयास लगाए जा रहे हैं।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…