• December 17, 2023

सतीश समर्थ रहे साय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनकी टीम में, मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, समर्थ ने कहा-उनके शासन में छग विकास की नई इबारत लिखेगा

सतीश समर्थ रहे साय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनकी टीम में, मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, समर्थ ने कहा-उनके शासन में छग विकास की नई इबारत लिखेगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश समर्थ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। बता दें कि समर्थ पहले साय के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनकी टीम में थे। इस समय समर्थ बोरसी मंडल के अध्यक्ष थे। समर्थ ने साय को बधाई दी। साथ ही कसारीडीह में आयोजित होने वाले साईं महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। समर्थ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास करेगा। साय एक कुशल शासक हैं। जनता के बीच से निकले एक सामान्य व्यक्ति हैं, जिन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी बुद्धिमता और प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को विधायक से लेकर अन्य पदों पर आसीन करने पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय का भी आभार व्यक्त किया है। मुलाकात के दौरान बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री उषा टावरी, पूर्व मेयर चंद्रिका चंद्राकर सहित अन्य मौजूद थे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भी दी बधाई

डिप्टी सीएम विजय शर्मा से भी समर्थ ने मुलाकात की। उन्हें भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ही हिंदुत्व का जो अलख आपने जगाया है, उसे आगे भी जारी रखा जाएगा।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…