• December 17, 2023

गजेंद्र को बिजली, एरिगेशन और खेल मंत्रालय देने की तैयारी, सूची भेजी गई दिल्ली

गजेंद्र को बिजली, एरिगेशन और खेल मंत्रालय देने की तैयारी, सूची भेजी गई दिल्ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर से वर्तमान विधायक और कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाने वाले अरुण वोरा को 49 हजार वोटों से हराने वाले गजेंद्र यादव की पूछ परख बढ़ गई है। दुर्ग से एक मात्र उन्हें मंत्री पद मिलने जा रहा है। उन्हें एरिगेशन, बिजली और खेल जैसे बड़े विभाग दिए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर अब इस सूची को पार्टी हाई कमान के सामने रखेंगे। मंत्रियों के नामों में दुर्ग से गजेंद्र को शामिल किए जाने से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हेमचंद यादव के निधन के बाद एक अलग सा खालीपन भाजपा की राजनीति में देखने को मिल रहा था। सरोज पांडेय को लेकर पहले ही कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी थी। ऐसे में पार्टी ने नए चेहरे को मौका दिया। अब लोगों का विश्वास है कि गजेंद्र उनके भरोसे पर खरा उतरेंगे। गजेंद्र शहर का लोकल चेहरा है। दुर्ग की गलियों में खेले कूदे और बड़े हुए हैं। बहुत ही सामान्य जीवन रहा है। ऐसे में हर कार्यकर्ता और लोगों को गजेंद्र में अपना चेहरा नजर आ रहा है। हर कार्यकर्ता खुश है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…