• January 6, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ी, ईडी की जांच और चार्जशीट में दोबारा उनका नाम आया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ी, ईडी की जांच और चार्जशीट में दोबारा उनका नाम आया

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज
रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में एक फिर नया मोड़ आया है। ईडी की दूसरी चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम फिर आया है। ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था।
ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के साथ ही आया था. अब इस बयान से आरोपी असीम दास मुकर गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर की गिरफ्तारी के बाद 2 नवंबर को उसने जब बयान दिया था, उसमें कहा था कि महादेव बेटिंग एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता ‘बघेल’ को पहुंचाने के लिए 5.39 करोड़ दिए थे। बाद में वो अपने बयान से मुकर गया था. उसने 12 दिसंबर को अपने बयान से पलटी मार ली और कहा कि उसे इस मामले में साजिशन फंसाया गया है. उससे जबरन अंग्रेसी भाषा में लिखे एक बयान पर हस्ताक्षर कराए गए, जबकि उसे अंग्रेजी नहीं आती है।


Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…