• January 12, 2024

मिलर्स को नहीं शासकीय फरमान की परवाह, खरीदी केंद्रों से नहीं कर रहे धान का उठाव, सूखत और चूहों से समितियां परेशान

मिलर्स को नहीं शासकीय फरमान की परवाह, खरीदी केंद्रों से नहीं कर रहे धान का उठाव, सूखत और चूहों से समितियां परेशान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

जिले में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी नजदीक आ रही है। धान खरीदी भी आधे से ज्यादा हो चुकी है, लेकिन खरीदी केंद्रों में धान बड़ी मात्रा में जाम है। इसके उठाव को लेकर न ही शासकीय तंत्र गंभीर है, न ही मिलर्स रूचि ले रहे हैं। इसके कारण केंद्रों में धान की मात्रा लगातार बढ़ते जा रही है। बेमेतरा जिले में स्थिति बेहद खराब है। यहां के केंद्रों में सूखत और चूहों ने धान खरीदी केंद्रों को परेशान कर दिया है। बेमेतरा जिले से सटी दुर्ग जिले की घोठा समिति में धान जाम होने से आगामी दिनों में खरीदी प्रभावित होने का खतरा बन गया है। उपसमिति के राजूलाल पटेल बताते हैं कि लगातार शासन को अवगत कराया जा रहा है। डीएमओ और खाद्य नियंत्रक को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन उठाव को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इधर खरीदी केंद्र में चूहों के आतंक से वे परेशान हैं। पूरे जिले का यही हाल है, मिलर्स धान उठाव को लेकर गंभीर नहीं है।
117 मिलर्स से 226 अनुबंध, फिर भी नहीं उठ रहा धान
जिले में 117 मिलर्स से 226 अनुबंध किए गए गए हैं। जिले में अब तक 131381 किसानों से 714256 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें 465364.04 टन धान मिलिंग के लिए जारी किया जा चुका है, लेकिन उठाव नहीं होने से 250700 मीट्रिक टन धान अब भी उपार्जन केंद्रों में जाम है। इसकी वजह से 20 से ज्यादा केंद्रों में धान की खरीदी प्रभावित हो रही है। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी आपत्तियों की सुनवाई तक नहीं हो रही है।
टोकन तुंहर हाथ से नहीं हो रहा पंजीयन, किसान परेशान
खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने का असर धान की खरीदी पर भी पड़ा है। किसानों का न पंजीयन हो पा रहा है, न ही उन्हें टोकन जारी हो रहा है। शासन ने टोकन तुंहर हाथ नाम से एक एप जारी किया है। इसके माध्यम से ही पंजीकृत किसानों को टोकन जारी किया जाना है। अगले 7 दिन का टोकन जारी किया जाता है, लेकिन किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराने में खासी दिक्कत हो रही है। सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही पंजीयन की सुविधा है। इस बीच सर्वरडाउन और पंजीयन को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं।
बेमेतरा में धान मिलिंग की अनुमति और एग्रीमेंट (मात्रा टन में)
धान की स्थिति – अरवा- उसना
अनुमति –755992 -52144
डिलीवरी आर्डर- 327230- 25322
उठाव – 235704- 7464
जमा –18318 -318

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…