• January 16, 2024

महापौर ने राममंदिर में लगाया झाड़ू और पोछा, कहा- भगवान राम सबके, जयश्री राम

महापौर ने राममंदिर में लगाया झाड़ू और पोछा, कहा- भगवान राम सबके, जयश्री राम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मंगलवार को गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व निगम परिसर के दुर्गा माता मंदिर में झाडु और पोछा लगाकर श्रम दान दिया। महापौर और आयुक्त के साथ निगम की पुरी टीम ने दोनो मंदिरो की पुरी सफाई की इस दौरान महापौर श्री बाकलीवाल ने सात लाख रुपए की महापौर निधि से राम मंदिर में किए जा रहे जीर्णोधार का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्रता पुर्वक करने के निर्देश दियें श्री बाकलीवाल ने कहा भगवान की कृपा से ही सृष्टि का संचालन हो रहा है।भगवान के आर्शीवाद से ही मनुष्य जन्म मिला है।मंदिरो को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।भगवान श्री राम की दुर्ग वासियों पर अपार कृपा है। श्री बाकलीवाल ने आम लोगो की तरह पहले मंदिर में झाडु लगाई उसके बाद पोछा लगाकर पुरी तरह साफ किया सदर बाजार गांधी चौक राम मंदिर व निगम मुख्यालय के दुर्गा माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।महापौर व आयुक्त ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरो व धार्मिक स्थलो में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।महापौर व आयुक्त ने विभागीय कर्मचारियों को धार्मिक स्थलों को निरंतर सफाई के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दियें है। स्वच्छता अभियान में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ भोला महोबिया,श्रीमती जयश्री जोशी,सुश्री जमुना साहु,श्रीमती सत्यवती वर्मा,काशीराम रात्रे,अमित देवांगन,बृजलाल पटेल,श्रीमती प्रेमलता साहु, सुश्री श्रद्धा सोनी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पप्पू श्रीवास्तव,श्याम शर्मा सहित अनेक लोग शामिल हुए।सफाई अभियान कल दिनांक 17 जनवरी दिन बुधवार को महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में चंडी मंदिर में सफाई अभियान कार्यक्रम आयोजन प्रातः 8.15 बजे किया जाएगा।


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…