• January 23, 2024

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम मंदिर में मानस गायन, मंडलियां हुईं सम्मानित

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम मंदिर में मानस गायन, मंडलियां हुईं सम्मानित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के अवसर पर ज़िले में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला जत्था के माध्यम से जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम किया गया। ज़िला मुख्यालय स्थित राम मंदिर में सुबह से ही मानस गायन, भजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अवसर पर कलाकारों द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, मानस गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल देर शाम राम मंदिर के पास तालाब में दीपदान, गंगा आरती के पश्चात् राम मंदिर के मानस गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री भी अपने आप को भक्तिमय वातावरण में झूमने से नहीं रोक सके और वहां उपस्थित अतिथियों के साथ भक्तिमय गाने सुनकर आनंद लिया । उन्होंने कार्यक्रम में पंजीकृत त्रिवेणी संगम मानस मण्डली पिकरी एवं जय माँ शीतला मानस मंडली भिलौरी को 05-05 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया | इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता,सीईओ ज़िला पंचायत सहित जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,

 

 


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…