• January 28, 2024

अपोलो महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

अपोलो महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग अपोलो महाविद्यालय अंजोरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सफाई कर्मचारियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीयगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देशप्रेम की भावना प्रकट की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमेन बी.एस.भाटिया, संचालक आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष जैन व विशेष अतिथि भूषण साहू उपस्थित रहें। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर अपोलो काॅलेज आॅफ नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथैरेपी व शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने गीत संगीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रकार गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…