• February 1, 2024

किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी

किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला, 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। राज्य के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी अब 4 फरवरी रविवार तक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है।
*ज़िला खाद्य अधिकारी श्री नीतीश त्रिवेदी नए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बेमेतरा ज़िले में 31 जनवरी 9 लाख12 हज़ार 220 मैट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के एवज में कृषकों को 1819.66 करोड़ भुगतान हो चुका है।
*मालूम हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान सोसायटी के धान उपार्जन केन्द्रों में बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।
*यहां यह उल्लेखनीय है ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय से किसान उत्साहित हैं।
*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने ज़िले के सभी एसडीएम, तहसीदार और नायब तहसीदारों को आज से उपार्जन केंद्रों का दौरा करने और वास्तविक किसानों की धान ख़रीदी की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।निर्देशों के परिपालन में अधिकारियों ने धान उपार्जन केंद्रों का दौरा किया।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…