• February 2, 2024

लव जिहाद… कुम्हारी में मचा बवाल, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव

लव जिहाद… कुम्हारी में मचा बवाल, हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कुम्हारी से लगे गांव में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। प्रेमी युगल बालिग हैं, लेकिन लड़की को कवर्धा भगा ले जाने के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। घटना को लेकर गुरुवार को कुम्हारी थाने में उग्र प्रदर्शन हुआ। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने में जुटे। कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने मामले की शिकायत वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन से भी की। रिकेश ने मामले को लेकर पुलिस विभाग के बड़े अफसरों को भी खबर दी। इसके बाद लड़का पक्ष ने लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लड़की अब भी लड़के के साथ रहना चाह रही है। परिजनों का आरोप है कि लड़की का माइंड वाश किया गया है, इस वजह से लड़की विचलित है। उसका मानसिक संतुलन बिकड़ा हुआ है। इस मामले में ​परिजनों की शिकायत के आधार पर हैदर अली को आरोपी बनाया गया है। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। थाने में तनाव को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को अंडरग्राउंड कर दिया है। इस मामले में पुलिस की जांच अब भी चल रही है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…