• February 7, 2024

बेमेतरा में 9 मार्च को लोक अदालत, तैयारी शुरू, डीजे ने ली बैठक

बेमेतरा में 9 मार्च को लोक अदालत, तैयारी शुरू, डीजे ने ली बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।  इस वर्ष के प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मार्च को किया जाना है । जिसके चलते अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, के मार्गदर्शन में जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा के अध्यक्ष श्री प्रणीश चौबे एवं साथी अधिवक्तागण के साथ जिला न्यायालय बेमेतरा के वरिष्ठ न्यायाधीश प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज सिन्हा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री उमेश उपाध्याय एवं सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक ने बैठक की। उक्त बैठक में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिवक्तागण के साथ चर्चा की गई। अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री बृजेन्द्र कुमार शास्त्री ने चर्चा में अधिवक्तागण से सतत रूप से प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर अधिक से अधिक राजीनामा प्रकरणों का निराकरण करने सहयोग करने कहा। अध्यक्ष ने कहा लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण में बी.एस.एन.एल. विद्युत विभाग, नगर निगम, बीमा कंपनी, बैंक से प्राप्त लोन के प्ररकण का निराकरण किया जाता है। चेक बाउंस के प्रकरण, भरण पोषण एवं अन्य राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। पूर्व लोक अदालत की भांति इस बार भी राजस्व प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में चर्चा की गई और तहसील न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्तागण से खातेदारों के मध्य आपसी बटवारें के मामलें, वारिसों के मध्य बटवारे विकय पत्र, दान पत्र, वसियत नामा आदि के आधार पर नामांतरण के मामले आदि का निराकरण लोक अदालत में करने कहा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्री पंकज सिन्हा ने कहा कि लोक अदालत में किसी पक्षकार की ना हार होती है ना जीत होती है। सौहाद्रपूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण किया जाना चाहिये जिसमें अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उक्त नेशनल लोक अदालत पूरे देश में आयोजित किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय बेमेतरा के साथ-साथ तालुका न्यायालय साजा में भी आयोजित की जायेगी।


Related News

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में समर्थन…
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर बनाने का सपना संजो रहे किसान इलोक राम साहू

ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, खेती की आमदनी से घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए आर्थिक…
आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के युवाओं को मिलेगा 150-150 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण

आईटीआई मेघा के प्रशिक्षणार्थियों का औद्योगिक प्रशिक्षण, इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। जिले के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी रूप से…