• February 7, 2024

बढ़ गई अग्निवीर वायु सेना भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि, अब 11 फ़रवरी तक कर सकते आवेदन

बढ़ गई अग्निवीर वायु सेना भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि, अब 11 फ़रवरी तक कर सकते आवेदन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । भारतीय वायुसेना सेना (इंडियन एयरफोर्स) ने अग्निवीर वायु भर्ती लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अब आवेदक 11 फरवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी, 2024 निर्धारित की गई थी । लेकिन अब अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 11 फ़रवरी तक कर दी गई है।
*ऐसे में उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है कि वे अब बिना देरी करने तुरंत आवेदन कर दें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। बता दें कि इसके पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी, 2024 शुरू हुई थी।
*इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु साढ़े सत्रह वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी, जिसकी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें। ज़िला रोज़गार अधिकारी ने बताया कि थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन कल 8 फरवरी से प्रारंभ होगा ।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…