• February 25, 2024

आचार्य श्री विद्यासागर को मिले भारतरत्न के साथ विश्वरत्न का सम्मान, हजारों लोगों ने संत शिरोमणि को दी विनयांजलि

आचार्य श्री विद्यासागर को मिले भारतरत्न के साथ विश्वरत्न का सम्मान, हजारों लोगों ने संत शिरोमणि को दी विनयांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। संत शिरोमणि जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी मुनि महाराज को रविवार को शिवपारा स्थित ऋषम देव परिसर मे सभी समाज के हजारों लोगों व जनप्रतिनिधियों ने विनयांजलि दी। इस दौरान अधिकतर लोगों ने आचार्य को अमूल्य पूजी बताया और उन्हें भारत रत्न के साथ विश्वरत्न से सम्मानित किए जाने की बात कही।जन प्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों का कहना था कि आचार्य जी के व्यक्तित्व व योगदान का शब्दों में उल्लेख करना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। आचार्य जी ने गाँसेवा स्वावलंबन व शिक्षा सहित अनेक अनुकरणीय कार्य किए है।नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर में आचार्यश्री की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। आचार्य श्री विद्यासागर जी की सल्लेखना पूर्वक समाधि विगत अष्टमी तिथि 17 फरवरी को धर्मनगरी चंद्र‌गिरि तीर्थ डोंगरगढ़ में हो गई थी आचार्य जी को विनयांजलि देने विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक ललित चन्द्राकर,संघ के पूर्व संचालक बिसरा राम यादव,पूर्व विधायक अरुणवोरा,प्रतिमा चंद्राकर,राजेन्द्र साहू,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,डोंगरगढ़ से ब्रम्हचारी अरुण भैया,मनोज ब्रम्हकुमारी से चैतन्य दीदी,खेमा मध्यानी,श्री चंद लेखनानी,चतुर्भुज राठी, क्षितिज चंद्राकर,अरविन्दर खुराना,आर एन वर्मा एवं नगर निगम के समी पार्षदगणों के साथ जैन समाज के अजय जैन, महेन्द्र दुग्गड़, उज्ज्वल पाटनी,मनोज पहाडिया सजलकाला,राकेश छाबडा,संदीप लुहाड़िया,नवीन जैन,आशीष जैन दीपक जैन,नीता जैन,सपन जैन,श्रेणिक कोठारी,अमोल जैन,प्रकाश गोलछा एवं ब्राम्हण समाज के सुरेन्द्र शर्मा,शिव चंद्राकर,ज्ञानचंद पाटनी सहित सभी लगभग सभी धर्म व समाज के लोग शामिल हुए।


Related News

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक बैलगाड़ी से किया भव्य स्वागत, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी बैलगाड़ी में सवार नजर आए

मटंग पंचायत में 22.80 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ग्राम मटंग में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह…
गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद आयोजित

गाड़ाडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सेलूद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव-आर द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत…
गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मत्था टेककर लिये गुरु साहिब का आशीर्वाद

गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गुरु नानक देव जी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर…