• February 28, 2024

दुर्ग निगम की सामान्य सभा 7 को, पेश होगा शहर विकास का बजट

दुर्ग निगम की सामान्य सभा 7 को, पेश होगा शहर विकास का बजट

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नगर पालिक निगम में सामान्य सभा की बजट बैठक होने वाली है। 7 मार्च 2024 सुबह 11 बजे नगर पालिक निगम के श्रध्देय श्री मोतीलाल वोरा सभागार में सामान्य सभा की अंतिम बजट बैठक होगी।नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव के आदेशानुसार सामान्य सभा की अंतिम बजट बैठक बुलाई गई है।सभापति राजेश यादव की अध्यक्षता में नगर निगम की सामान्य सभा की बजट बैठक आयोजित की जाएगी। पहले से ही तय एक घंटे में ही प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी।इसके बाद नगर निगम की एमआईसी की ओर से बैठकों में लिए गए संकल्पों पर शासकीय नियम से निर्धारित एजेंडों पर नियमानुसार चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दे कि सचिवालय द्वारा नगर पालिक निगम ( कामकाज के संचालन की प्रक्रिया ) नियम 2016 के नियम 18 के तहत विकास कार्यो एवं अन्य विषयों पर प्रश्न पूछना एवं प्रश्न पृथक – पृथक आवेदन में दिनाँक 1 मार्च 2024 को समय दोपहर 2 बजे तक अपना लिखित प्रश्न 3 ( तीन ) प्रति सचिवालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…