• February 29, 2024

बेरोजगारी के खिलाफ दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने इंदिरा मार्केट में जनसभा कर ‘पंचायत चलो-वार्ड चलो’ अभियान की शुरुआत की

बेरोजगारी के खिलाफ दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने इंदिरा मार्केट में जनसभा कर ‘पंचायत चलो-वार्ड चलो’ अभियान की शुरुआत की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ।
देश में बेरोजगारी के खिलाफ दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस ने भारतीय युवा कांग्रेस के मुहिम *रोजगार दो – न्याय दो* के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के *पंचायत चलो-वार्ड चलो* महाअभियान की शुरुआत की।
अभियान के तहत दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा मार्केट में युवाओं की जनसभा कर केंद्र की 10 साल की भाजपा सरकार के खोखले वादों का उजागर किया गया जनसभा उपरांत युवा कांग्रेसियों द्वारा इंदिरा मार्केट सब्जी मंडी व दुकानों में जाकर केंद्र सरकार के अधूरे वादों का पंपलेट बाट कर विरोध किया गया।
युवा कांग्रेसियों ने बताया की अगले 30 दिनों में वह यह पंपलेट लेकर शहर के हर घर हर दुकान हर व्यक्ति तक पहुंच कर केंद्र की भाजपा सरकार के खोखले वादों का उजागर करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी मनप्रीत मनि,पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर.एन वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी एकलाख खान,प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, प्रीति वैष्णव, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा,सनी साहू, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई प्रभारी गौरव उमरे व अन्य उपस्थित थे।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…