• February 29, 2024

गौवंश के संरक्षण को लेकर पदयात्रा निकालेंगे आकाश मजूमदार, युकां सचिव पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली करेंगे कूच

गौवंश के संरक्षण को लेकर पदयात्रा निकालेंगे आकाश मजूमदार, युकां सचिव पद से दिया इस्तीफा,  राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली करेंगे कूच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। गौवंश के संरक्षण व कल्याण के उद्देश्यों को लेकर गौसेवक आकाश मजूमदार (सोना) और लेखराम यादव दुर्ग से नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा करेंगे। उनकी यह पदयात्रा 1 मार्च को सुबह 11 बजे दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर रैक प्वाइंट सिकोलाभाठा से शुरू होगी। लगभग 14 सौ किलोमीटर की यह पदयात्रा वे 30 से 35 दिनों में पूर्ण करेगे। गौसेवकों ने प्रतिदिन 40 किलोमीटर पदयात्रा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौसेवकों के साथ पदयात्रा में सुसज्जित गौरथ आकर्षण का केन्द्र होगा, वहीं सहयोगी के तौर पर सुरजचंद विश्वास, संगीत कुमार साहू व अन्य 8-10 गौसेवकों की टीम साथ में रहेगी। गौसेवक आकाश मजूमदार कांग्रेस के युवा नेता हैं। पदयात्रा को राजनीतिकरण से बचने उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित सचिव पद से अपना इस्तीफा भी दे दिया है। यह बाते गौसेवक आकाश मजूमदार (सोना) ने बुधवार को मीडिया से चर्चा में कही।
चर्चा में गौसेवक आकाश मजूमदार (सोना) ने बताया कि दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर नि:शुल्क गौसेवा समिति सिकोलाभाठा के बैनरतले लंबे समय से गौवंश के संरक्षण व कल्याण के लिए सेवाभावी कार्य किए जा रहे हैं। गौवंश को उचित व्यवस्था देने गौसेवक हरसंभव प्रयास कर रहे है, लेकिन छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में अभी भी गौवंश की स्थिति दयनीय है। गौवंश लावारिस हालत में विचरण कर रहे हैं। दुर्घटना में मौत का शिकार भी हो रहे है। गौशालाओं में गौवंश की ठीक से देखभाल नहीं किया जा रहा है। गौ तस्करी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा हैं। गौवंश कत्लखाना भेजे जा रहे हैं। ऐसे कई गंभीर कारण हैं। जिसकी वजह से गौमाता कहे जाने वाले देश में गौवंश की स्थिति ठीक नहीं है। इन सारे मुद्दों के अलावा गौवंश के संरक्षण व कल्याण के उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली तक यह पदयात्रा की जा रही है। श्री मजूमदार ने बताया कि पदयात्रा की राष्ट्रपति भवन को पत्र प्रेषित कर विधिवत सूचना दी गई है। इसके अलावा दुर्ग कलेक्टर व एसपी को भी पदयात्रा से अवगत कराया गया है। श्री मजूमदार ने बताया कि पदयात्रा को लेकर सिकोलाभाठा क्षेत्र के अलावा पूरे शहरभर के गौसेवकों में भारी उत्साह है। फलस्वरूप पदयात्रा को विदाई देने सिकोलाभाठा में बड़ी संख्या में गौसेवक जुटेंगे। पदयात्रा के गुजरने वाले मार्गो पर पदयात्री गौसेवकों के स्वागत की भी जोरदार तैयारियां की जा रही है।


Related News

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन: दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने निवास में सुनीं जनता की समस्याएं

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार से लौटने के बाद फिर शुरू हुआ जनदर्शन:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस, 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में त्वरित समाधान, 30 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विवेकानंद…
दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा…