• March 2, 2024

आईजी पहुंचे बेमेतरा, अफसरों से जाना हाल-चाल, लोकसभा चुनाव में फ्री एंड फेयर इलेक्शन कराने के निर्देश दिए

आईजी पहुंचे बेमेतरा, अफसरों से जाना हाल-चाल, लोकसभा चुनाव में फ्री एंड फेयर इलेक्शन कराने के निर्देश दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नवपदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग शुक्रवार को साजा बेमेतरा पहुंचे। उन्होंने बेमेतार जिले की पुलिसिंग की जानकारी ली। इस दौरान अफसरों से हालचाल जाना। अपराधों की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों के जल्द से जल्द निराकरण के लिए कोर्ट में चालान प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने साइबर फ्रॉड और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी हो शुरू हो चुकी है। पुलिस को सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम की जरुरत है। उन्होंने चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ाने और नियमित रूप से वाहनों की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव फ्री एंड फेयर हो, इसे लेकर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। संवेदनशील जगहों का चयन पहले से किया जाए। उन्होंने जगहों पर नियमित गश्त की जाए। ताकि शांति व्यवस्था पूरे समय बनी रही।

राम गोपाल गर्ग भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2007 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। राम गोपाल 4 फरवरी को दुर्ग रेंज के आईजी बनाए गए हैं। उनकी छवि एक निष्पक्ष अधिकारी के रूप में है। राम गोपाल गर्ग ने सात साल तक सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवम राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी रह कर शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करा कर आज दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किया।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर व एसपी से शिकायत, तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल

फर्जी मुख्तयारनामा का उपयोग कर पुत्र ने हड़पी मां की जमीन कलेक्टर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शहर में एक पुत्र द्वारा कूटरचित व फर्जी मुख्तयारनामा के जरिए अपनी ही…
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, दुर्ग विधानसभा के तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल एवं मध्य मंडल…
दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रामलला तीर्थ यात्रा को किया रवाना

दुर्ग से रामभक्तों को अयोध्या के लिए किया गया रवाना, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार की महत्वाकांक्षी “श्री रामलला…