• March 15, 2024

बदनारा में बिजली संकट दूर होगा, 61.21 लाख से लगेगा नया ट्रांसफार्मर

बदनारा में बिजली संकट दूर होगा, 61.21 लाख से लगेगा नया ट्रांसफार्मर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बेमेतरा जिले में स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) पुटपुरा एवं बदनारा में 61 लाख 21 हजार रुपए की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. के एक-एक नग अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर उर्जीकृत किये गये हैं, जिससे उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले लगभग 25 गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। दोनों उपकेंद्रों में एक-एक अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत पूर्ण किया गया है। श्री जामुलकर ने इसे बेमेतरा जिले में सतत विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय कार्य बताते हुए कहा कि दोनों 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से उपकेंद्र पुटपुरा के अंतर्गत ग्राम बुंदेली, बंुदेला, सोनपुरी, झिलगा, बेवरा, पुटपुरा, खेड़ा, जुनवानी कला, जुनवानी खुर्द, बिनाईका एवं लालपुर तथा उपकेंद्र बदनारा के अंतर्गत ग्राम मेहना, अमोरा, मेढ़की, दयालपुर, घोरहा, पौंसरी, भिखमपुर, डंगनिया, बोरदहि, मरदही, चमारी, बदनारा, करहीकांपा एवं रोहरा के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने मैदानी अधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

: ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 29 आवेदन प्राप्त

जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…
विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   *बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,…
उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

उच्च शिक्षण संस्थानों के ईएलसी नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा युवाओं को…