• March 16, 2024

राम नवमी पर अवकाश की घोषणा पर मनीष पांडेय ने माना सीएम साय का आभार

राम नवमी पर अवकाश की घोषणा पर मनीष पांडेय ने माना सीएम साय का आभार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए रामनवमी पर्व पर प्रदेश में अवकाश की घोषणा कर दी है। इस आशय के आदेश भी प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिये गये हैं। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु जन-जन के हृदय में वास करते हैं। प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ में भी प्रभु का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी भव्य रूप से मनाया जाता है। प्रदेशवासियों द्वारा पूर्व में इस पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इस शुभ दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…