• March 21, 2024

गजेंद्र के नेतृत्व में दुर्ग में कार्यकर्ता सम्मेलन आज, मिशन 400 के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे बाफना मंगलम में

गजेंद्र के नेतृत्व में दुर्ग में कार्यकर्ता सम्मेलन आज, मिशन 400 के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे बाफना मंगलम में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड कर एक नया इतिहास रचने और केन्द्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के हैट्रिक बनाने एवं लक्ष्य मिशन 400 प्लस को लेकर 22 मार्च को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन बाफना मंगलम दुर्ग में शाम 5:00 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें जिला भाजपा पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। दुर्ग शहर के चारों मंडल चंडी शीतला मंडल, गंजपारा सदर मंडल, पटरी पार मंडल, कसारीडीह बोरसी मंडल से जुड़े सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के अलावा शक्ति केंद्र और शहर भर के 215 बूथों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। जहां मुख्य वक्ता के रूप मे प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा मुख्य अतिथि भेजे जाएंगे साथ ही कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल भी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे, इनके अलावा सांसद एवं प्रत्याशी विजय बघेल, लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू, सहप्रभारी राजीव अग्रवाल, लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, सहसंयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक, सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ शिव चंद्राकर, सहसंयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ कांतिलाल बोथरा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की विशेष उपस्थिति में डूब शहर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न होगा।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…