• March 21, 2024

राजेंद्र साहू ने बढ़ाया जनसंपर्क, एक दिन में 7 से ज्यादा जगहों पर बैठक

राजेंद्र साहू ने बढ़ाया जनसंपर्क, एक दिन में 7 से ज्यादा जगहों पर बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। रिसाली नगर निगम के निर्वाचित पार्षद, पूर्व पार्षद सहित वरिष्ठ कॉंग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक प्रगतिं नगर रिसाली में आयोजित की गई। बैठक में दूर्ग लोकसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, विशाल देशमुख विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का संचालन सभापति केशव बंछोर व आभार पार्षद सनीर साहू ने किया।

बैठक में पूर्व जोन अध्यक्ष राजकुमार देशमुख, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पूर्व पार्षद धन्नू नाग, दिनेश पटेल, ममता यादव, पूर्व पार्षद दशरथ भारद्वाज सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सन्तोष देशमुख, राकेश मिश्रा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, पूर्व पार्षद चुम्मन देशमुख, पार्षद सनीर साहू, सोनिया देवांगन, गोविंद चतुर्वेदी, जमुना ठाकुर, विलास बोरकर, जहीर अब्बास, ब्लॉक महामंत्री चन्द्रकान्त कोरे अशोक सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

नगपुरा में ग्रामीणों से मिले राजेंद्र साहू : कांग्रेस की न्याय गारंंटी की जानकारी दी

आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू शामिल हुए और ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात कर बातचीत की। उनकी समस्याओं को संज्ञान में लेने के साथ ही उन्हें कांग्रेस की न्याय गारंटी की जानकारी दी। बैठक में माताएं-बहनें, वरिष्ठजन व युवा साथी उपस्थित रहे।

श्री श्याम बाबा के प्रगटोत्सव पर पूजा अर्चना की

लोकसभा चुनावी दौरे के दौरान राजेन्द्र साहू ने श्री श्याम बाबा के प्रगटोत्सव के अवसर पर कादम्बरी नगर स्थित श्री खाटू श्याम बाबा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और सभी के सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की। मन्दिर में चल रहे भजन का आनंद उठाया। मंदिर समिति की ओर से राजेंद्र साहू को श्री श्याम बाबा का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने रात्रि में दुर्ग से जैन तीर्थ जा रहे जैन समाज के नागरिकों से मिलने और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं देने दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुँचे और उपस्थित जैन समाज के लोगों का अभिनंदन किया।


Related News

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया नाला निरीक्षण

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में…
पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…