• March 23, 2024

विधायक गजेंद्र यादव ने मछली मार्केट व सब्जी पसरा वालों के बीच बैठकर सुनी समस्या

विधायक गजेंद्र यादव ने मछली मार्केट व सब्जी पसरा वालों के बीच बैठकर सुनी समस्या

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। मॉर्निंग विजिट में आज विधायक गजेंद्र यादव इंदिरा मार्केट स्थित मछली मार्केट पहुँचे जहाँ पसरा लगाने वालों के बीच बैठकर उनकी समस्याओ को सुने। उन्होंने चबूतरा में व्यवसाय करने वालों के निवेदन पर बाजार का निरिक्षण भी किये और मार्केट की समस्या से अवगत हुए और निराकरण करने का आश्वासन दिये। पहली बार मार्केट पहुंचने पर व्यापारियों ने विधायक गजेंद्र का बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया।
आज सुबह मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेंद्र यादव इंदिरा मार्केट पहुँचे और मार्केट में मूलभूत समस्याओं को लेकर पसरा में बैठकर उनके साथ चर्चा किये। व्यापारियों के आग्रह पर विधायक ने मछली मार्केट व सब्जी मंडी का निरिक्षण किये। उन्होंने बताया की मार्केट का दुकान जर्ज़र हो चुका है, कई जगह छज्जा गिर गया है, औपचारिक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है, जिस पर विधायक गजेंद्र ने मछली मार्केट को व्यवस्थित कर समस्या का निराकरण करने आश्वासन दिये। इसी प्रकार पसरा लगाकर सब्जी बेचने वाले व्यापारियों से भी मिले उन्होंने मंडी में जल निकासी व डोम शेड के अंतिम छोर की तरफ धूप व बारिश की समस्या बताये, शेड के अंतिम छोर को कवर करने तथा पानी निकासी का रास्ता बनाने की समस्या बताई जिस पर विधायक गजेंद्र ने उनकी सभी समस्याओं को देखा और जिम्मेदारी के साथ निराकरण करने का आश्वासन दिये। पहली बार मार्केट पहुंचे विधायक ने व्यापारियों के साथ व्यक्तिगत मुलाक़ात किये, विधायक को अपने बीच पाकर उन्होंने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मार्केट के व्यापारीगण, अभिषेक, आशीष यादव, आशीष गोस्वामी, सुनील, किशोर अहिरवार, कृष्णा निर्मलकर, द्वारका, गणेश तिवारी, कमलेश उपस्थित थे।


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…