• March 28, 2024

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भाजपा ने की निर्वाचन आयोग से भूपेश बघेल की शिकायत

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भाजपा ने की निर्वाचन आयोग से भूपेश बघेल की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष आचार संहिता उल्लंघन को लेकर राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की गई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने लिखित शिकायत में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल जो राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित है, उन्होंने दिनांक 26 मार्च 2024 मंगलवार को पाटन विधानसभा के आमालोरी गांव में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी करते हुए इस आशय का सार्वजनिक बयान दिया है कि अगर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 375 से अधिक कैंडिडेट होंगे तो निर्वाचन आयोग को राजनांदगांव में बैलेट पेपर से मतदान करवाना होगा, इसलिए पाटन क्षेत्र के कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करें।

राजेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में आगे कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल ने उक्त बयान के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया है, साथ ही चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने का प्रयास करते हुए पाटन क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जाकर नामांकन दाखिल करने के लिए अनुचित रूप से उकसाने का कार्य किया हैं। भूपेश बघेल ने EVM के विरुद्ध जनता को भड़काने का कृत्य करते हुए 375 से अधिक लोगों को नामांकन करने के लिए बयान देकर निर्वाचन आयोग की स्वच्छ और स्वस्थ चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने के लिए दुष्प्रेरित करने का कार्य किया है। भूपेश बघेल का उक्त कृत्य चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। भूपेश बघेल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से बाहर भूपेश बघेल के चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाया जाय। जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने उक्त शिकायत की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी है।


Related News

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया नाला निरीक्षण

बारिश से पहले जलभराव रोकने निगम सक्रिय, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर शहर में…
पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…