• March 29, 2024

महंगाई, बेरोजगारी से पूरा देश परेशान, लोकसभा चुनाव में मतदाता देंगे भाजपा को करारा जवाब, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस : वोरा

महंगाई, बेरोजगारी से पूरा देश परेशान, लोकसभा चुनाव में मतदाता देंगे भाजपा को करारा जवाब, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीतेगी कांग्रेस : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा है कि पिछले 10 साल के एनडीए सरकार के कार्यकाल में देश में बेतहाशा महंगाई बढ़ी है। महंगाई के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। चावल-दाल, तेल, शक्कर से लेकर हर खाद्यान्न सामग्री के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। बेतहाशा महंगाई का जवाब अब आम जनता लोकसभा चुनाव में देगी। केंंद्र की एनडीए सरकार को देश के मतदाता जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

वोरा ने कहा कि एनडीए सरकार की नीतियों के कारण देश की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लगाातार बेरोजगारी बढ़ रही है। रेल सेवाएं ठप पड़ी है। किसान परेशान हैैं क्योंंकि कृषि के लिए रासायनिक खाद, उपकरण आदि के दाम कई गुना बढ़ा दिये गए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन 10 साल में किसान बदहाली के कगार पर खड़े हैं। मोदी सरकार के कारण देश में बदहाली बढ़ी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वोरा ने कहा कि देशवासी अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा करते हुए उन्होंने एकता और सद्भावना का संदेश दिया। राहुल गांंधी ने कई महीनों से जल रहे मणिपुर राज्य की पीड़ित जनता के जख्मों पर मरहम भी लगाया है। इससे पहले इतनी लंबी यात्रा कभी किसी नेता ने नहीं की। देशहित में राहुल गांधी की दूरगामी सोच और उनके विचारों से आम जनता प्रभावित है। कांग्रेस ने आजादी दिलाने के लिए असंख्य बलिदान और असीमित संघर्ष किया। आजादी के बाद देश की तरक्की के अनेकों सोपान तय करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश सरकार ने जनहितेषी योजनाओं को लागू किया जिसका फायदा जनसामान्य को मिला। फ्री में इलाज, सस्ती दवाओं की दुकान, मोबाइल क्लीनिक से घर के पास ही इलाज सुविधा, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता की सौगात देने के साथ ही स्वामी आत्मानंद स्कूल, खेल मैदान, शिक्षा का स्तर बढ़ाने और शहरोंं और ग्रामों का समग्र विकास करने में अभूतपूर्व कार्य कराए हैं। भाजपा सरकार ने भूपेश सरकार की ज्यादातर योजनाओं को बंद कर दिया है। विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। आम जनता भाजपा सरकार का वास्तविक चेहरा अच्छी तरह देख-समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने मिलेगा। दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को मतदाता विजयी बनाएंगे।


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…