• March 30, 2024

भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की फर्म अमर बिल्डर में आईटी रेड

भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की फर्म अमर बिल्डर में आईटी रेड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिले के बड़े बिल्डर और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की फर्म अमर इंफ्रास्ट्रक्चर महेश कॉलोनी में शनिवार को आईटी की रेड पड़ी। आईटी की टीम ने पुलगांव रोड स्थित महेश कालोनी स्थित उसके ऑफिस में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम रायपुर से शनिवार दोपहर सीधे दुर्ग पुलगांव रोड पर स्थित अमर बिल्डर के कार्यालय पहुंची। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। जिस कार्यालय में आईटी के अधकारियों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि इन तीन अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने बड़ी मात्रा में इनकम टैक्स की चोरी का आरोप है। ये चोरी कितने की है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वर्तमान में आईटी के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील करके कार्रवाई कर रहे हैं। शाम तक कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसका अलावा पैसों के अघोषित निवेश और जमीन की खरीदी बिक्री से जुड़ी शिकायत की भी जांच की जा रही है।


Related News

साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

साइबर क्राइम को रोकने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान साइबर क्राइम को…
राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन द किंग्स पैलेस बेमेतरा में हुआ

राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन द किंग्स पैलेस बेमेतरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   26 सितंबर को राजभाषा आयोग के दसवें प्रांतीय सम्मेलन के आयोजन में लोकसभा…
भालेसर ईंटभट्ठा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला, बगलेड़ी में 800 नागरिकों को राशन वितरित

भालेसर ईंटभट्ठा में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला, बगलेड़ी में 800 नागरिकों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज   [   बेमेतरा। जिले में लगातार 2 दिनों से हो रही अत्यधिक बारिश…