• April 11, 2024

पूर्व सीएम के करीब रहे पप्पू बंसल और विजय भाटिया के घर में एसीबी की दबिश

पूर्व सीएम के करीब रहे पप्पू बंसल और विजय भाटिया के घर में एसीबी की दबिश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर/भिलाई।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित कोयला और शराब सहित विभिन्न घोटालों की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी ईओडब्ल्यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्यवाही की है। ब्यूरो ने यह छापा भिलाई में दो अलग-अलग स्थानों पर मारा है। जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है उन्हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्यू खुर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। ईओडब्ल्यू-एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं। दोनों ही पूर्व सीएम के करीबी बताए गए हैं।


Related News

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…