• April 12, 2024

ख़रीफ़ हेतु 16000 मीट्रिक टन से अधिक खाद का अग्रिम भंडारण किया गया

ख़रीफ़ हेतु 16000 मीट्रिक टन से अधिक खाद का अग्रिम भंडारण किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। आगामी ख़रीफ़ फसल हेतु जिले के खाद भण्डारण के कुल लक्ष्य 50520 मी.टन के विरूद्ध 16190 मी. टन उर्वरक प्राप्त हो चुका है।
उप संचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना ने बताया कि 12090 मी. टन खाद का भण्डारण समितियों में किया गया है और 853 मी. टन खाद का अग्रिम वितरण कृषकों को किया जा चुका है। डबल लॉक केंद्रों तथा समितियों में 15337 मी.टन खाद उपलब्ध है।
*कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि समितियां तत्काल RO / DD जारी करते हुए कृषकों की मांग के अनुरूप खाद का भंडारण कराएं I साथ ही परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जावेI किसी भी स्थिति में मार्कफेड के गोदाम में खाद डंप न रहे तत्काल समितियों में परिवहन होI बीज की कुल मांग 22843 क्विंटल के विरुद्ध ज़िले में 13451 क्विंटल बीज निगम के गोदामों में उपलब्ध है।
*पिछले 9 अप्रैल को ख़रीफ़ फसल हेतु कृषकों को विक्रय हेतु बीज दर भी राज्य स्तर से जारी हो गया है I शीघ्र ही बीज निगम के द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों को धान ,अरहर ,सोयाबीन व कोदो के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगाI कटऑफ़ डेट के अनुसार ज़िले की समस्त समितियों में बीज भंडारण करने का निर्देश बीज निगम कार्यालय बेमेतरा को दिया गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…