• April 13, 2024

भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल से ट्रेनों की लेटलतीफी का इतिहास रचा, तत्काल प्रीमियम और सीनियर सिटीजन की टिकट में छूट के नाम पर मचा रखी लूट : बाकलीवाल

भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल से ट्रेनों की लेटलतीफी का इतिहास रचा, तत्काल प्रीमियम और सीनियर सिटीजन की टिकट में छूट के नाम पर मचा रखी लूट : बाकलीवाल

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा नेताओं और विधायकों की लगातार अनर्गल बयानबाजी के विरोध में अब कांग्रेस नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं, केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने यात्री सुविधाओं को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर संयुक्त बयान जारी किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार व भाजपा सांसदों की कार्यप्रणाली पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। दुर्ग निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम सभापति राजेश यादव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि रेल मंत्रालय को घेरते हुए भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। नेता द्वय ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेल यात्री सुविधा नहीं बढ़ी बल्कि सुविधाएं देने के नाम पर यात्रियों से जमकर वसूली की गई। कई घंटे लेट चलने के मामले में भारतीय रेलवे ने पिछले दस साल में नया इतिहास रच दिया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने यात्री ट्रेनों को मनमाने तरीके से रद्द किया। अपने मित्र उद्योगपति के इशारे पर यात्री ट्रेनों को रोककर माल गाड़ियों को ग्रीन सिग्नल दिया गया। इसके कारण रोज ट्रेनें कई घंटे देर से चलती रही। लाखों रेलयात्री रोज हलाकान होते रहे, लेकिन रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की जरा भी परवाह नहीं की। भारतीय रेल के इतिहास में रेलवे का इतना बुरा हाल पहले कभी नहीं देखा गया।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने असंवेदनशील फैसला करते हुए सीनियर सिटीजन को रेल टिकट में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई। इससे बुजुर्गों पर आर्थिक रूप से काफी बोझ पड़ा। इसी तरह तत्काल प्रीमियम के नाम से बर्थ रिजर्वेशन कराने की सुविधा के नाम पर लूट का नया तरीका ईजाद किया गया। ट्रेन खाली होने के बावजूद बर्थ का रिजर्वेशन नहीं मिलता और तत्काल प्रीमियम की सुविधा देकर कई गुना ज्यादा रकम वसूलकर बर्थ कंफर्म कर दी जाती है। यानी ट्रेन में बर्थ खाली होने के बावजूद रिजर्वेशन के नाम पर कई गुना ज्यादा रकम वसूल की जा रही है।

धीरज बाकलीवाल और राजेश यादव ने कहा कि देश भर के लाखों रेल यात्री केंद्र सरकार की यात्री विरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने भारतीय रेल की दुर्दशा कर दी है। यात्रियों का हाल-बेहाल है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने हमेशा यात्री सुविधा और किफायती रेल यात्रा की नीति अपनाई है और रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। बुजुर्गों की टिकट में छूट और तत्काल प्राइम के नाम पर ज्यादा रकम वसूलने की भाजपाई नीति का जवाब चुनाव में आम जनता द्वारा जरूर दिया जाएगा।


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…