• April 13, 2024

कलेक्टर ने निभाई परंपरा, नामिनेशन से पहले मंदिर में पूजा की…अब निर्बाध रूप से चुनाव सम्पन्न होने की गारंटी, देखिए पूरी खबर

कलेक्टर ने निभाई परंपरा, नामिनेशन से पहले मंदिर में पूजा की…अब निर्बाध रूप से चुनाव सम्पन्न होने की गारंटी, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिले में किसी भी चुनाव से पहले कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की परंपरा है। ऐसी मान्यता है, कि चुनाव से पहले यहां पूजा करने से चुनाव की पूरी प्रक्रिया अच्छे से पूरी होती है। इन्हीं मान्यता को देखते हुए मंदिर में विधि विधान से पूजा कराई जाती है। इस बार यह जिम्मेदारी वर्तमान कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने निभाई। इसके बाद नामंकन प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन श्याम सुंदर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी से नामांकन जमा किया। इसके अलावा जिनके नाम से नामांकन पत्र खरीदे गए उनमें हरिश्चंद्र निर्दलीय, सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जर्नलिस्ट पार्टी, अरुण कुमार जोशी निर्दलीय, श्याम सुंदर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी,  शंकर ठाकुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, विजय बघेल भा.ज.पा., हरिश्चंद्र ठाकुर निर्दलीय, अनूप कुमार पांडे निर्दलीय, बलदेव सिंह साहू निर्दलीय, यशवंत कुमार साहू भारतीय शक्ति योजना पार्टी, अलीहुसेन सिद्दकी निर्दलीय, विकास शर्मा निर्दलीय, राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस,  सविता बंजारे शक्ति सेना भारत देश, पुष्पा मेरिया निर्दलीय और अंशिका जैन निर्दलीय शामिल हैं।


Related News

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…