• April 13, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर खलबली मचाने वाली रिपोर्ट, सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखिए पूरी खबर

लोकसभा चुनाव को लेकर खलबली मचाने वाली रिपोर्ट, सोशल मीडिया में हो रही वायरल, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा अबकी बार 400 पार का दावा कर रही है। वहीं एक खलबली मचाने वाली सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। लोगों द्वारा इसकी प्रमाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं। खलबली मचाने वाली इस रिपोर्ट में भाजपा में अपेक्षा से कम सीटें मिलने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि रिपोर्ट को फर्जी भी बताया जा रहा है। बता दें कि ऐसी कई रिपोर्ट पिछले कुछ समय से वास्तविक परिणामों से इतर ही रही है। लेकिन लोगों के बीच इस सर्वे को लेकर खासी चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने

19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। उससे पहले इस प्रकार की रिपोर्ट से राजनीतिक हलकों में खासी चर्चा शुरू हो गई है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में लोकसभा आम निर्वाचन के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार अथवा किसी भी अन्य तरीके से उसका प्रचार-प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा। आयोग ने अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1) (ख) के अधीन लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

नोट – ट्राईसिटी इस रिपोर्ट को प्रमाणित नहीं मानता, लेकिन सोशल मीडिया में जो चर्चा में है, उसे ही पब्लिक के सामने लेकर आ रहा है।

 

 


Related News

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान को लेकर भारी उत्साह

युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए ऋषि,मनीष व सोनू में कड़ा संघर्ष मतदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग कांग्रेस में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर युवाओं में भारी…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा के लिए समर्पित करें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा – सेवा संकल्प…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की…
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला वृद्धाश्रम में सहारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक…