• April 18, 2024

मोहलाई में बाल विवाह की कोशिश, प्रशासन ने रुकवाई, परिजनों ने बालिग होने पर शादी करने दी सहमति

मोहलाई में बाल विवाह की कोशिश,  प्रशासन ने रुकवाई, परिजनों ने बालिग होने पर शादी करने दी सहमति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । विगत दिनों विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम-मोहलाई, तह-बेमेतरा के एक युवक का विवाह सहसपुर लोहारा के एक युवती सें बाल विवाह किये जाने की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाईन 1098 जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त टीम द्वारा बाल विवाह रुकवाया। शिकायत प्राप्त होने पर जिला कार्यकम अधिकारी सह जिला बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के निर्देश पर एंव परियोजना अधिकारी एंव जिला बाल संरक्षण अधिकारी के मार्गदर्शन पर टीम गठित किया जाकर ग्राम मोहलाई में मांडले परिवार के एक बालक का बाल विवाह रुकवाया गया। उक्त युवक की बारात सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम प्रस्थान हो गयी थी। सूचना के पश्चात टीम द्वारा युवक के घर वालों के माध्यम से बारात वापस ग्राम-मोहलाई जिला बेमेतरा बुलवाकर कार्यवाही किया गया।
वधु पक्ष को भी दूरभाष के माध्यम से समझाईस दी गई एवं चाइल्ड हेल्पलाईन, जिला बाल संरक्षण इकाई कबीरधाम से समन्वय स्थापित कर उक्ताशय के संबंध में जानकारी दी गई। युवक के परिजनों के द्वारा निर्धारित आयु पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह किये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की गई तथा विवाह स्थगित करने की बात कही गई, युवक के परिजनों के कथन अनुसार हमें यह ज्ञात नहीं था कि वर्तमान में मौजूदा कानून के तहत् 18 वर्ष से कम आयु की बालिका एवं 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह गैर कानूनी है।
टीम द्वारा समझाईस दिये जाने पर वर पक्ष द्वारा उक्त बालिका का विवाह वर्तमान में मौजूदा कानून के तहत् विवाह किये जाने की शपथपूर्वक कथन किया। तथा उन्हे बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 में उल्लेखित प्रावधानों के बारे में बताया गया कि निर्धारित आयु पूर्ण होने के पूर्व विवाह करवाना अपराध है, जो भी व्यक्ति यथाः- बाल विवाह कराने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे-संबंधी, बाराती, विवाह कराने वाले पुरोहित, बैंड बाजा, हलवाई एवं टैट वालों पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। जो व्यक्ति ऐसा करता या कराता है या विवाह में सहयोग प्रदान करता है, तो उसे भी 02 वर्ष तक कठोर कारावास अथवा जुर्माना जो कि 1 लाख रू. तक हो सकता है अथवा दोनो से दण्डित किया जा सकता है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…