• April 26, 2024

इलेक्टोरल बॉड के जरिए भाजपा ने अरबों रुपए का चंदा वसूला, सरकार का भ्रष्ट चेहरा उजागर : नीता लोधी

इलेक्टोरल बॉड के जरिए भाजपा ने अरबों रुपए का चंदा वसूला, सरकार का भ्रष्ट चेहरा उजागर : नीता लोधी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व महापौर नीता लोधी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इलेक्टोरल बॉड का मामला उजागर होने से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। इलेक्टोरल बॉड का मामला उजागर होने के बाद भाजपा का भ्रष्ट चेहरा उजागर हो गया है। “न खाऊंगा न खाने दूंगा” का नारा सबसे बड़ा जुमला साबित हुआ है। बॉड के जरिये भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद देश भर में भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय हो गई है।

नीता लोधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉड के जरिये जिस तरह लूटखसोट की गई है, उसका जवाब देश की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर देगी। सच ये है कि इलेक्टोरल बॉड के जरिये चंदे का धंधा करने वाले भाजपा नेताओं ने विभिन्न कंपनियों को आम जनता से लूटखसोट करने की छूट दे दी। इलेक्टोरल बॉड के जरिये भाजपा ने जितनी रकम अलग-अलग कंपनियों, औद्योगिक घरानों से वसूल की है, उससे कई गुना ज्यादा रकम इन कंपनियों ने देश की जनता से लूट ली। बेतहाशा महंगाई बढ़ने की वजह भी यही है।

नीता लोधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉड के माध्यम से किये गए भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से भाजपा की मान्यता रद्द करने की मांग की है। भाजपा का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब होने पर हार के डर से घबराए भाजपा नेता अब फिर से धर्म का सहारा लेकर वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। नीता ने कहा कि हिंदू मुसलमान का मुद्दा उछालकर नफरत की राजनीति करने और अरबों रुपए का चंदा वसूलने वाले भाजपा नेताओं के इरादों को देश की जनता समझ चुकी है।

नीता लोधी ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यवसायिक संस्थानों को केन्द्रीय एजेंसियो के माध्यम से डरवा कर छापे मारे और गलत कार्यवाही करते हुए इलेक्टोरल बांड के माध्यम से वसूली कराई। जिन कंपनियो ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया, उनको हजारो करोड़ रू. के ठेके दिये गये। जिन कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया, उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार ने रोक दी।

नीता लोधी ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा नें 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों से इलेक्टोरल बांड के रूप में 6,000 करोड़ से ज्यादा रकम का चंदा हजम किया। इलेक्टोरल बांड देश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है। देश के जागरुक मतदाता लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर हिसाब बराबर करेंगे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…