• May 9, 2024

दुर्ग लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित, गजेंद्र ने सीएम साय को वस्तु स्थिति से अवगत कराया

दुर्ग लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित, गजेंद्र ने सीएम साय को वस्तु स्थिति से अवगत कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। प्रदेश में लोकसभा चुनावों की समाप्ति उपरांत शहर विधायक गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीएम हाउस में मुलाकात कर, चुनाव सम्बन्धित चर्चा किये और बताया कि दुर्ग की जनता का अपार जनसमर्थन भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के साथ है। हम छत्तीसगढ़ की, 11 की 11 सीटें जीत कर एक बार फिर, केंद्र में मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।
विधायक गजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा में बताया की चुनाव प्रचार के दौरान कोरबा, जांजगीर चाम्पा, महासमुन्द, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुआ। स्वच्छ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए देशहित में मजबूत और विकसित भारत बनाने हेतु स्वजातीय बंधुओ व सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने समर्थन माँगा। छत्तीसगढ़ की जनता का मोदी सरकार के प्रति प्रगाढ़ विश्वास ही 11 की 11 लोकसभा सीट पर जीत दिलाएगी और दिल्ली में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और चुनावी चर्चा किया।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…