• May 9, 2024

भगवान परशुराम की जयंती पर विशालकाय मूर्ति की स्थापना, पूर्व स्पीकर पांडेय होंगे चीफ गेस्ट

भगवान परशुराम की जयंती पर विशालकाय मूर्ति की स्थापना, पूर्व स्पीकर पांडेय होंगे चीफ गेस्ट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर खुर्सीपार में शुक्रवार को उनकी विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय व अध्यक्षता वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद आईपी मिश्रा, राममिलन दुबे, प्रभुनाथ मिश्रा, यूके दीक्षित, विजय शर्मा, मधुसूदन शर्मा, डॉ. दीप चटर्जी आदि मंचासीन होंगे।

पार्षद एवं परशुराम सेवा समिति के संयोजक पीयूष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक वर्ष पूर्व सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के दिन ही खुर्सीपार आईटीआई के पीछे परशुराम चौक की स्थापना की गई थी, साथ ही यहां पर भगवान की विशालकाय प्रतिमा लगाने का संकल्प लिया गया था। जिसके पश्चात इस वर्ष यहां पर भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। कार्यक्रम के पश्चात परशुराम धाम न्यू खुर्सीपार के लिए सोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां पर भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।


Related News

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण का अवसर

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आपसी समझौते से प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक…
साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से 60 तक…
सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस व राशन कार्ड

सुशासन तिहार शिविर में मिला तत्काल समाधान, हितग्राहियों को मौके पर मिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार-2026 के तहत कातुलबोर्ड प्राथमिक…