• May 10, 2024

सनशाईन हायर सेकंडरी स्कूल दुर्ग के 10वीं में शत प्रतिशत बच्चे पास, 12वीं में 95% रहा परिणाम

सनशाईन हायर सेकंडरी स्कूल दुर्ग के 10वीं में शत प्रतिशत बच्चे पास, 12वीं में 95% रहा परिणाम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 का परीक्षाफल गुरुवार, 9 मई को घोषित किया गया। जिसमें  सनशाईन हायर सेकंडरी स्कूल दुर्ग ने हमेशा की तरह “कम व्यय सर्वोत्तम शिक्षा एवं विद्यार्थियों ने लगन एवं कठोर परिश्रम के माध्यम से विद्यालय को उन्नति के उत्तरोत्तर शिखर पर पहुंचाया। स्कूल के डायरेक्टर दर्शन भगवानी, प्रिंसिपल नम्रता नगर के सफल मार्गदर्शन और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के दिशा निर्देश में विद्यालय के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी कक्षाओं का परीक्षाफल लगभग शत प्रतिशत रहा है। 10 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शाला स्तर पर हाई स्कूल से स्नेहा वर्मा 96.80%, खिलेश चंद्राकर 92.80%, नौशीन, भूमिका और आदीबा के 88.10%, मायदा 87.80%, लाभांशु साहू 87.10%, वैष्णवी सिंह 84.10%  लेकर सबसे आगे रहा। 12वीं में कामर्स ग्रुप में सुयज्ञ चांडक 84.80%, दिशा शर्मा और दीपांशी महानंद 83%, लवली जायसवाल 79.60%,  साइंस ग्रुप से साम्या सोनकर 81.40%, ऋषि साहू 79.60%, लवली जायसवाल 79.60% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। सनशाईन हायर सेकंडरी स्कूल  के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए डायरेक्टर दर्शन भागवानी, प्राचार्या नम्रता नागर, शिक्षक काजल मित्तल, भावना अग्रवाल, आकाश भागवानी, हरविंदर सिंह, सुरेंद्र मेहता, रसना मुखर्जी, अंजली, ओमकार निषाद, लोमन साहू, काजल अरोरा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…