• May 12, 2024

सीबीएसई के रिजल्ट जल्द, 15 मई तक आने की उम्मीद

सीबीएसई के रिजल्ट जल्द, 15 मई तक आने की उम्मीद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 15 फरवरी से लेकर 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं, जिसके लिए लाखों छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया. उम्मीद है कि 10वीं के नतीजे जल्द जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि साल 2024 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजे घोषित कर देगा, जिसे एबीपी न्यूज़ की टीम छात्रों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रयास करेगी।

सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2024
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ पूरे देश में करवाता है. इस बार सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया.

ऐसा रहा परीक्षा शेड्यूल
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी की थी. इस डेट शीट के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित कराई गईं. सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के सारे निर्देश भी जारी किए थे.

CBSEपिछले वर्षों के आंकड़े
सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में साल 2023 के दौरान 93.12 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि 2022 के दौरान 10वीं में पास होने वाले स्टूडेंट्स का पासिंग पर्सेंटेज 94.40 फीसदी था. साल 2021 में कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam) आयोजित नहीं कर सका था, जिसके कारण वर्ष 2021 में पास फीसदी 99.04 रहा. वहीं, साल 2020 पासिंग प्रतिशत 91.46% था. साल 2019 में 91.10 फीसदी छात्रों ने बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में सफलता पाई थी. 10वीं क्लास का सबसे कम पास प्रतिशत 2018 में रहा, जो कि 86.7 फीसदी था.

जल्द आ सकता है रिजल्ट

CBSE के नतीजों की बात करें तो कॉपियों का मूल्यांकन जल्द खत्म होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अगले महीने तक घोषित हो जाए. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…