• May 14, 2024

35 लाख के गुम हुए 170 मोबाइल जब्त, क्राइम सेंटर सेक्टर 3 से लौटाए जा रहे

35 लाख के गुम हुए 170 मोबाइल जब्त, क्राइम सेंटर सेक्टर 3 से लौटाए जा रहे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार आवेदकों द्वारा रिपोर्ट थानो में दर्ज कराई जा रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से) व्दारा गुम मोबाईलों की पतासाजी कर आवेदकों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त है। अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) सुश्री ऋचा मिश्रा, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री हेमप्रकाश नायक के मार्गदर्शन में प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को गुम हुये मोबाईलों को खोजकर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2023-2024 के गुम हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 170 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों, जुमला कीमती तकरीबन 35 लाख रूपये का बरामद किया गया, जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी, जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, कार्यालय सेक्टर 3 भिलाई से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

 


Related News

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया जेल

म्युल अकाउंट की तस्दीक कर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, भेजा गया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस…
प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सुश्री श्रद्धा सोनी को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने दी बधाई

प्रेमलता साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, हेमा साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस संगठन में हुए महत्वपूर्ण संगठनात्मक…
नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन

नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्राप्त किया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…