• May 14, 2024

निगम कर्मी कल्पना मनहरे क्या निधन, ढांढस बंधाने पहुंचे वोरा

निगम कर्मी कल्पना मनहरे क्या निधन, ढांढस बंधाने पहुंचे वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मंगलवार की दोपहर नगर निगम दुर्ग में कार्यरत कर्मचारी कल्पना मनहरे,सहायक राजस्व निरीक्षक की आकस्मिक निधन की सूचना सुनकर पूर्व विधायक अरुण वोरा उनके निवास पहुंचे। वोरा ने कहा कि

उनका जाना हमें एक मेहनती, ईमानदार और समर्पित कर्मचारी से वंचित कर दिया है।न केवल वह एक सेवानिवृत्ति कर्मचारी थीं, बल्कि नगर निगम परिवार का एक अमूल्य सदस्य भी थीं। इस कठिन समय में, मेरी प्रार्थनाएँ एवं गहरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

निगम परिसर में शोक सभा, निगम कर्मचारी कल्पना मनहरे की आत्मा की शां‍ति के लिए दो मिनट मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

नगर पालिक निगम राजस्व विभाग मे कार्यरत कर्मचारी कल्पना मनहरे सहा. राजस्व निरीक्षक का कार्यालयीन समय दोपहर में आकस्मिक स्वर्गवास जिला अस्पताल दुर्ग मे हो गया है। निगम परिसर में अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना।श्रीमती कल्पना मनहरे के निधन के कारण आज नगर निगम परिसर में शोक रहा। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु नगर पालिक निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया तथा मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा की दिवंगत आत्मा को भगवान शांति प्रदान करें एवम उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस दौरान शौक सभा मे सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,आरके पालिया,संजय ठाकुर,दुर्गेश गुप्ता,जावेद अली,राज कमल बोरकर,रमाकांत शर्मा,थानसिंह यादव,शुभम गोइर,अनिल सिंह,संजय मिश्रा,चंदन मनहरे,ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,तारा पाटिल,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,किरण अग्रवाल,प्रिंसी सिंह के अलावा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…