• May 27, 2024

सुमीत बाजार सड़क पर बहा रहा था पानी, नोटिस का भी असर नहीं, दो हजार का जुर्माना

सुमीत बाजार सड़क पर बहा रहा था पानी, नोटिस का भी असर नहीं, दो हजार का जुर्माना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुमीत बाजार परिसर पोलसायपारा संचालक द्वारा लगातार सड़क पर पानी बहाने से परेशान लोगो ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाही के निर्देश दिये। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिकायत को ध्यान में रखते हुए सुमीत बाजार परिसर का निरीक्षण कर पाया गया कि संचालित सुमीत बाजार परिसर के कूलरों का पानी की निकासी को आवागमन सड़क क्षेत्र में प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे सड़क में पानी का जमाव हो रहा है एवं आवाजाही बाधित हो रही है। निगम द्वारा नोटिस के माध्यम से सुमित बाजार के संचालक को कूलरों के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था किये जाने के लिए अवगत कराया गया था परंतु नोटिस का असर नही हुआ। नोटिस को किया अनदेखा तो निगम अधिकारियों ने आज निरीक्षण कर 2 हज़ार रुपये का जुर्माना की कार्यवाही गई है।आपको बता दे कि निगम द्वारा 24 घंटे के भीतर उक्त कूलरो के पानी की निकासी को सड़क से हटाकर अन्यंत्र समुचित व्यवस्था कर नगर पालिक निगम कार्यालय को सूचित करेंगे ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी ना हों।कार्रवाही के मौके पर सहायक अभियंता गिरीश दीवान,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती के अलावा टीम अमला मौजूद रहें।नोटिस का असर नहीं,निगम ने की कार्रवाही,सुमीत बाजार के संचालक को सड़क पर बेवजह पानी बहाना महँगा पड़ा। जिसके एवज मे संचालक को 2 हज़ार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…