• May 28, 2024

चंडीगढ़ से बीएसपी उम्मीदवार डॉ. ऋतु को सिक्कों से तौला जा रहा था, लकड़ी का तमगा टूटा, डॉ. ऋतु घायल

चंडीगढ़ से बीएसपी उम्मीदवार डॉ. ऋतु को सिक्कों से तौला जा रहा था, लकड़ी का तमगा टूटा, डॉ. ऋतु घायल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

चंडीगढ़ से बीएसपी उम्मीदवार डॉ. ऋतु सिंह एक कार्यक्रम में थीं। जिसमें कार्यकर्ता उन्हें एक तराजू पर बैठाकर सिक्कों में तौल रहे थे, लेकिन इसी बीच लकड़ी का तमगा टूट गया…इससे डॉ. सिंह बुरी तरह घायल हो गईं।

उनके सिर पर चोट आई। समर्थकों ने सिर से खून निकलता देख, उस पर तुरंत कपड़ा लगाया गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनके सिर पर टांके भी लगे. जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

पहले भी चर्चा में थीं डॉ. ऋतु

BSP ने चंडीगढ़ में डॉ रितु सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद से इसे BSP का खास दाव समझा जा रहा था। इनका मुकाबला भाजपा के संजय टंडन और कांग्रेस के मनीष तिवारी से है।

वहीं शिरोमणि अकाली दल से हरदेव सैनी, इनके सामने मैदान में हैं। जहां एक जून को मतदान होना है। डॉ रितु दिल्ली की पूर्व प्रोफेसर हैं। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, वो साइकोलॉजिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट हैं। वो चुनाव प्रचार में भी जोर शोर से लगी हैं।हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करते हुए, उन्होंने 26 मई को हुए चुनाव प्रचार के एक रोड शो का वीडियो भी शेयर किया था।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…