• May 30, 2024

पिरदा ब्लास्ट की होगी दंडाधिकारी जांच, एसडीएम बेरला जांच अधिकारी नियुक्त

पिरदा ब्लास्ट की होगी दंडाधिकारी जांच, एसडीएम बेरला जांच अधिकारी नियुक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

25 मई को पिरदा भिंभोरी में हुई घटना की दंडाधिकारी जांच होगी। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इसके लिए एसडीएम बेरला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। पिरदा ब्लास्ट के मामले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला के समक्ष मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 07 जून से 10 दिवस तक कार्यालयीन समय तक कर सकते हैं साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं। हादसे में 1 व्यक्ति की मृत्यु, 07 घायल तथा 08 अन्य श्रमिक लापता हैं। इन सभी की सम्पूर्ण घटना की दण्डाधिकारी जांच के लिये अधोहस्ताक्षकर्ता अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

जाँच के निम्न बिन्दु बिंदुओं पर होगी। जैसे दुर्घटना (विस्फोट) का कारण क्या था | फैक्टरी प्रबंधन द्वारा किये गये सुरक्षात्मक उपायो का परीक्षण। अनुज्ञप्ति, भण्डारण, उपयोग आदि का विवरण की जानकारी, दुर्घटना (विस्फोट) के लिये यदि कोई त्रुटि / लापरवाही है तो उत्तरदायित्व का निर्धारण और अन्य कोई सुझाव या बिन्दु जो जांच अधिकारी सम्मिलित करना आवश्यक समझे सकते हैं |
आम जनता, सस्था एवं अन्य व्यक्ति जो उक्त घटना के सबंध में अपना मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते है वे जाच अधिकारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेरला के न्यायालयीन कक्ष में 07 जून 2024 से आगामी 10 दिवस तक कार्यालयीन समय में पूर्व सूचना उपरात उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…