• June 2, 2024

दिल्ली का पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस के पार, कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा-वनों की कटाई पर ऐसी ही उदासीनता रही, तो राजधानी बंजर रेगिस्तान बनकर रह जाएगा

दिल्ली का पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस के पार, कोर्ट ने लिया संज्ञान, कहा-वनों की कटाई पर ऐसी ही उदासीनता रही, तो राजधानी बंजर रेगिस्तान बनकर रह जाएगा

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज दिल्ली

पूरे देश में इस बार गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली गर्मी से कह रही है। पारा 50 डिग्री के पार पहुंच चुका है। गर्मी ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बुरा हाल कर रखा है। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्थलों विशेष रूप से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में यात्रियों की दुर्दशा भी किसी से छिपी नहीं है। इन सबके बीच दिल्ली कोर्ट ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। बता दें कि दिल्ली का तापमान तेजी से बढ़ा है। तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि वनों की कटाई के प्रति वर्तमान पीढ़ी रुख उदासीन बना रहा, तो राष्ट्रीय राजधानी एक बंजर रेगिस्तान बन जाएगी। दिल्ली के मुंगेशपुर क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो शहर में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यायालय ने कहा कि इस तथ्य पर न्यायिक संज्ञान लिया गया है कि हाल ही में 30 मई को दिल्ली में आधिकारिक तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्तमान पीढ़ी वनों की कटाई के प्रति उदासीन दृष्टिकोण अपनाती रही, तो वह दिन दूर नहीं, जब यह शहर केवल एक बंजर रेगिस्तान बनकर रह जाएगा।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी पारा 45 के पार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। 1 जून को यह 45.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार दुर्ग में पारा 45.6 डिग्री रहा। इस बार की गर्मी ने पिछले दस साल से ज्यादा पुराना रिकार्ड तोड़ा है। मैदान, पहाड़ और जंगलों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके कारण लोग खासे परेशान है। हालांकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश की खबर है। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।


Related News

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…