• June 2, 2024

कुडो में शहर ने जीते 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 9 ब्रांज, वोरा ने कहा- खिलाड़ियों ने बढ़ाया हम सब का मान

कुडो में शहर ने जीते 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, 9 ब्रांज, वोरा ने कहा- खिलाड़ियों ने बढ़ाया हम सब का मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

2nd नेशनल कूड़ो चैंपियन सोलन हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया। इसमें दुर्ग कूड़ो संगठन द्वारा प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी के बालक बालिकाओं को प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में दुर्ग शहर के प्रतिभागियों ने 6 गोल्ड 6 सिल्वर वह 9 ब्रोंज जीतकर दुर्ग शहर का नाम रोशन किया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण मोतीलाल वोरा ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की विशेष कर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज के सुपुत्र यशवीर भारद्वाज ने अपनी श्रेणी में गोल्ड जीता उन्होंने उसे आशीर्वाद प्रदान किया। इस खेल के प्रशिक्षक राजा कौशल को विशेष बधाई देते हुए कहा कि आप दुर्ग के होनहार बच्चों के भविष्य के निर्माता हैं आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…