• June 6, 2024

भिलाई निगम के जोन कमिश्नर सहित 32 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर भेजा गया प्रस्ताव

भिलाई निगम के जोन कमिश्नर सहित 32 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर भेजा गया प्रस्ताव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई। नगर पालिका निगम में जोन आयुक्त, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी सहित लंबे समय से रिक्त पदों को बहुत ही जल्द भरा जाएगा। आज नगर निगम आयुक्त ने सभी रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ शासन के सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र भेजकर जल्द रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति मांगी है।
नगर निगम में कल आयुक्त के साथ संयुक्त बैठक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने निगम भिलाई में कई प्रमुख पदों पर नियुक्ति न किए जाने से काम में हो रहे अवरोध को ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने के लिए के निर्देश दिए थे नतीजतन आज इस आशय का मांग पत्र छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किया गया है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि नगर पालिक निगम भिलाई में जोन आयुक्त के 2 पद, सहायक अभियंता के 4 पद, विधि अधिकारी का 1 पद, राजस्व अधिकारी के 2 पद, स्वास्थ्य अधिकारी का 1 पद, निगम सचिव का 1 पद, उप अभियंता के 10 पद तथा स्वच्छता निरीक्षक के 4 और राजस्व निरीक्षक के 7 पद लंबे समय से रिक्त हैं। बैठक बाद इन रिक्त पदों की नियुक्ति हेतु मांग पत्र बनाकर निगम आयुक्त के माध्यम से राज्य शासन को भिजवाया गया है ताकि वहां से जल्द से जल्द स्वीकृति प्राप्त होते ही इन पदों पर नियुक्ति की जा सके।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…